तीन लोगों की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग, करणी सेना ने किया प्रदर्शनराजनांदगांव। कोरिया जिले में तीन लोगों की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।करणी सेना के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी दोषियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Janbharat samvad













Leave a Reply