अमरावती
सिखवाल पंचायत संस्था, अमरावती की वर्ष 2026-29 की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को मतदान उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समाज के वरिष्ठों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके चलते लगभग 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने मतगणना पूरी कर उपस्थित समाजजनों के बीच विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।विजयी उम्मीदवार इस प्रकार हैं—सुरेश जी शेषमल जी पांडे – 145 वोटओमप्रकाश जी रामचंद्र जी कोलरिया (शर्मा) – 126 वोटश्यामकुमार बाबूलाल जी उपाध्याय – 124 वोटअजय सरदारमल जी कोलरिया (शर्मा) – 124 वोटडॉ. रामगोपाल जी नारायण जी कोलरिया (शर्मा) – 122 वोटविजयकुमार जी भैरूलाल जी ओझा – 121 वोटरामेश्वर जी देवीलाल जी उपाध्याय – 120 वोटपरिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित समाजजनों ने सभी विजयी उम्मीदवारों का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, कम मतों से पराजित प्रत्याशियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव प्रभारी एड. रत्नपारखी, सीए गिरिश चांडक, छोटू पाटील एवं अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाजजनों ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव टीम का आभार व्यक्त किया।
















Leave a Reply