मध्य प्रदेश 5 जुलाई2026
भोपाल से सीहोर तक 50 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, चिंतामन गणेश के किए दर्शन,सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार सुबह भोपाल से करीब 50 किलोमीटर साइकिल चलाकर सीहोर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।दर्शन के बाद जीतू पटवारी ने शहर की चर्चित मास्टर साहब की कचोरी का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनकी इस यात्रा की खास बात यह रही कि वे बिना किसी बड़े काफिले, सुरक्षा के लाव-लश्कर या वाहनों के अल सुबह साइकिल से सीहोर पहुंचे।उनकी सादगीपूर्ण यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और कई लोगों ने उनके साथ बातचीत भी की।















Leave a Reply