राजस्थान के गोदव बायासा मंदिर से पधारे भोपा जी का इंदौर में भव्य स्वागत
इंदौर। सिखवाल मोहल्ला स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में राजस्थान के प्रसिद्ध गोदव बायासा मंदिर से पधारे प्रताप जी गोयल भोपा एवं चंद्रप्रकाश जी गोयल भोपा का समाजजनों ने गर्मजोशी और श्रद्धाभाव से स्वागत किया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सिखवाल समाज के बंधुओं ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। भोपा जी ने श्री सत्यनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन कर मंदिर की भव्यता, स्वच्छता एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने भोपा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को एकजुट रहने, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों का संरक्षण करने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर समाज की एकता, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।जय श्री गोदव बायासा।जय श्री सत्यनारायण भगवान।
लखन शर्मा सिखवाल व्यास


















Leave a Reply