धाकड़ी (पाली) में गुरु पूर्णिमा पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, समाज ने किया आमंत्रण

29 जुलाई 2026 (बुधवार) को ग्राम धाकड़ी, तहसील सोजत, जिला पाली में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज ने सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात्रि भजन-संध्या से होगी, जो प्रभु इच्छा तक चलेगी। इसके बाद बुधवार प्रातः 8 बजे श्रृंगऋषि सिखवाल ब्राह्मण समाज, ब्रह्मापुरी, धाकड़ी से भव्य गुरु पूर्णिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी।आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में समाज के श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक उत्साह के साथ भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य गुरु परंपरा का सम्मान, सामाजिक एकता और धार्मिक संस्कृति का संरक्षण करना है।आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए प्रकाशरामजी महाराज से 98853-93371 पर संपर्क किया जा सकता है। “जय श्रृंगऋषि महाराज की” के जयघोष के साथ समाज ने सभी श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *