रायपुर में सजेगी सुरों की महफिल, 17 जुलाई को ‘तुमसे अच्छा कौन है’ संगीतमय शाम का आयोजन, महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की अमर यादों को समर्पित एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “।

17 जुलाई 2026, शुक्रवार को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आर.डी. इवेंट म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान (नवभारत प्रेस के बाजू), रायपुर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक सलीम संजरी ने बताया कि इस संगीत संध्या में शहर के कई जाने-माने गायक और गायिकाएं रफी साहब एवं किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में डॉ. संजीव तिवारी, उषा पाल, ललित चौरसिया, नवीन तरार, डॉ. आविनाश, नरेंद्र पांडेय, मनोज मसंद, प्रभात सिंह ध्रुव, डॉ. जावेद अली, विनीत सोनी, जलन सागर, राजीव अवधिया, संगीता जैन सहित कई कलाकार अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।संगीत प्रेमियों को “ज़िंदगी के सफर में गुजर जाते हैं”, “वो मेरे दिल के चैन”, “तुमने मुझे देखा”, “भीगी-भीगी रातों में”, “फूल तुम्हें भेजा है”, “रूप तेरा ऐसा दर्पण”, “ऐसे ना मुझे देखो”, “ज़िंदगी एक सफर है सुहाना”, “यादों की बारात निकली है” सहित लगभग 42 सदाबहार गीतों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।आयोजकों ने रायपुर और आसपास के सभी संगीत प्रेमियों से इस यादगार संगीतमय शाम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन रफी साहब और किशोर कुमार के स्वर्णिम गीतों के माध्यम से श्रोताओं को पुराने दौर की मधुर यादों से रूबरू कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *