कांग्रेस का खम्हारडीह थाने का घेराव, 12 नेताओं-कार्यकर्ताओं पर FIR का विरोध

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने का घेराव कर पार्टी के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज FIR का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की।जानकारी के अनुसार, भाजपा द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान हुई हिंसक झड़प और पथराव की घटना में 16 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में खम्हारडीह थाना प्रभारी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।FIR दर्ज होने से नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खम्हारडीह थाने पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी काउंटर FIR दर्ज करने की मांग उठाई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि कार्रवाई पक्षपातपूर्ण नहीं होनी चाहिए और घटना में शामिल सभी पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला बताते हुए सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए।उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास घेराव को लेकर शुरू हुई राजनीतिक तनातनी का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी। अब FIR और विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने पर अभी भी सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोग डेट हुए है अभी थाने के बाहर अनिश्चित कालीन समय तक टैंट तंबू भी लगाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *