ब्रेकिंग…..-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौतरा

रायपुर/श्रीनगर, 1 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना पिछले लगभग 21 महीनों में प्रवासी मजदूरों पर हुआ पहला बड़ा आतंकी हमला मानी जा रही है। �The Times of India के अनुसार ,मृतकों की पहचान दीपक रात्रे (24 वर्ष), पुत्र उमाशंकर रात्रे तथा भूपेंद्र कुमार (लगभग 28 वर्ष), पुत्र दाशरथ, दोनों निवासी छत्तीसगढ़, के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले मजदूरों से उनका धर्म पूछा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। इसलिए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले के बाद प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *