रायपुर, 16 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी इन दिनों नागरिकों और विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, वीर सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तथा राज्य की सुशासन और विकास यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।इसी क्रम में बी.पी. पुजारी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजातालाब रायपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थी मानवी साहू, पलक साहू, योगिता विश्वकर्मा, आनंदित बोस और युगती सोनकर शिक्षिका अनवरी जावेद शेख एवं सुनील महर के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंचे। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक छायाचित्रों, दस्तावेजों और प्रदर्शित सामग्री को उत्सुकता से देखा तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की।‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्राप्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित खंड है। इसमें इसकी रचना से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रजागरण के प्रेरणादायी स्वर के रूप में निभाई गई भूमिका को छायाचित्रों और ऐतिहासिक संदर्भों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की गाथाप्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जननायकों और अमर बलिदानियों से जुड़े दुर्लभ छायाचित्र, दस्तावेज और ऐतिहासिक प्रसंग प्रदर्शित किए गए हैं। महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास तथा प्रदेश में हुए सामाजिक और राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग भी यहां देखने को मिल रहे हैं।विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न छायाचित्रों और ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराया।जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली जिंदगी की तस्वीरप्रदर्शनी में राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी पहलों की जानकारी प्रदर्शित की गई है। विद्यार्थियों ने इन योजनाओं के बारे में भी विशेष रुचि दिखाई।सुशासन और आधुनिक अधोसंरचना की झलकप्रदर्शनी में डिजिटल पंजीयन, सुशासन तिहार, हरित छत्तीसगढ़, शिक्षा एवं अधोसंरचना विस्तार सहित राज्य की विकास यात्रा को छायाचित्रों और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। बेहतर सड़क एवं रेल संपर्क, औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश और रोजगार के नए अवसरों से जुड़ी उपलब्धियों की झलक भी प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है।एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का अनुभवआधुनिक तकनीक और छत्तीसगढ़ की विरासत का अनूठा संगम भी प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है। एआई आधारित पहल के माध्यम से आगंतुक प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की पृष्ठभूमि के साथ अपनी डिजिटल तस्वीर तैयार करा सकते हैं। बच्चों और युवाओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।21 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनीकचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की वर्तमान विकास यात्रा को समझने का अवसर मिला।
स्वतंत्रता संग्राम से सुशासन तक: विद्यार्थियों ने देखी छायाचित्र प्रदर्शनी













Leave a Reply