Mp नेमावर/3 अगस्त 2026
मैत्री दिवस पर नेमावर में फोटोग्राफरों का भव्य मिलन समारोह, इंदौर फोटो फेयर 2026 का दिया गया निमंत्रण
नेमावर (हरदा), 2 अगस्त। मैत्री (मित्रता) दिवस के अवसर पर श्री राम फोटोग्राफर महासंघ, नेमावर (हंडिया) द्वारा भव्य फोटोग्राफर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदौर की विभिन्न फोटोग्राफी संस्थाओं एवं संगठनों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।समारोह के दौरान फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, तकनीकी बदलावों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवा साथियों को आधुनिक तकनीक अपनाने, व्यवसायिक विकास और संगठन की एकजुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं फोटोग्राफर साथियों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। समापन अवसर पर महासंघ की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान 23 एवं 24 सितंबर 2026 को इंदौर में समस्त फोटोग्राफी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इंदौर फोटो फेयर 2026 का निमंत्रण भी सभी फोटोग्राफरों को ससम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भीम ताम्रकार (नेमावर), रितेश (गोलू) डाबी (कन्नौद), सतीश जोशी (नेमावर), संतोष शर्मा (खातेगांव) और राजा भैया (हरदा) सहित नेमावर, हरदा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफरों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में महासंघ के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


















Leave a Reply