भीलवाड़ा (राजस्थान)। ऋष्य श्रृंग संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में 14वां सिखवाल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2027 को किया जाएगा। सम्मेलन में सामूहिक विवाह के साथ यज्ञोपवीत संस्कार, साधारण सभा, वार्षिक अधिवेशन, सम्मान समारोह तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
संस्थान अध्यक्ष किशन लाल उपाध्याय एवं मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना है। इस आयोजन में समाज के भामाशाह, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा
28 फरवरी 2027 (रविवार)
प्रातः 9:00 से 10:30 बजे – गणपति स्थापना
सायं 7:00 बजे – महिला संगीत
1 मार्च 2027 (सोमवार)
प्रातः 9:00 से 11:00 बजे – यज्ञोपवीत संस्कार
प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे – साधारण सभा, वार्षिक अधिवेशन एवं समाज के भामाशाहों व वरिष्ठजनों का सम्मान
दोपहर 1:00 बजे – भोजन प्रसादी
दोपहर 2:30 बजे – शोभायात्रा एवं बंदोली
सायं 4:30 बजे – पाणिग्रहण संस्कार, तोरण एवं वरमाला
रात्रि 9:00 बजे – आशीर्वाद एवं विवाह समारोह
संस्थान ने समाज के सभी परिवारों, युवाओं एवं समाजबंधुओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
भीलवाड़ा में 14वां सिखवाल समाज आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 28 फरवरी व 1 मार्च 2027 को होगा।
















Leave a Reply