श्रृंगी ऋषि संस्थान के वेद विद्यालय में 46 बटुकों को वेद पुस्तकों का वितरण।

राजस्थान

भीलवाड़ा श्रृंगी ऋषि संस्थान के वेद विद्यालय में 46 बटुकों को वेद पुस्तकों का वितरणभीलवाड़ा। श्रृंगी ऋषि संस्थान द्वारा संचालित वेद विद्यालय में अध्ययनरत बटुकों को वेद अध्ययन के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 46 बटुकों को लगभग 25 हजार रुपये मूल्य की वेद पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं।संस्थान के अध्यक्ष किशन लाल उपाध्याय एवं सचिव कैलाश चंद्र पाण्डिया ने बताया कि समाजसेवी सत्य प्रकाश डीडवानिया पिछले एक वर्ष से वेद विद्यालय के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं। वे विद्यालय के लिए प्रत्येक माह 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता खाद्य सामग्री के लिए प्रदान कर रहे हैं और वेद विद्यालय को मान्यता मिलने तक यह सहयोग लगातार जारी रखने का संकल्प लिया है।मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को वेद अध्ययन के लिए आवश्यक पुस्तकों का वितरण उनके शैक्षणिक विकास और वैदिक शिक्षा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर वेद आचार्य रामदेव एवं सौरभ, सदस्य सत्यदेव व्यास, रामकुमार पाण्डिया, भगवती पाण्डिया, गोपाल जोशी, गोपाल तिवारी, बालू लाल, मोहनलाल टोपी वाले, रामेश्वर ओझा सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वैदिक शिक्षा के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सहयोग से ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *