सनातन धर्म और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, आरोपी अरुण पन्नालाल जेल भेजा गया।

8 अगस्त/ रायपुर

सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित तौर पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी अरुण पन्नालाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।बताया गया कि इस मामले को लेकर बीजेपी मीडिया विभाग की ओर से अमित चिमनानी, निशिकांत दुबे, वात्सल्य मूर्ति तथा विधि प्रकोष्ठ की ओर से बृजेश पांडे के साथ मिलकर कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई गई।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े देवी-देवताओं और सनातन धर्म के प्रति अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया।इस कार्रवाई के बाद संबंधित पक्ष ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सभी धर्मों और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। किसी भी धर्म, देवी-देवता या धार्मिक समुदाय के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं के खिलाफ कानूनी तरीके से कार्रवाई की जाएगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून के दायरे में रहकर ही विरोध एवं शिकायत दर्ज कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *