रायपुर निगम में कुर्की वारंट जारी होते ही बड़े बकायादारों ने जमा किए 10.07 लाख रुपये

20 नवंबर 2026/रायपुर। रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग की सख्ती का असर देखने को मिला है। जोन क्रमांक-8 के अंतर्गत पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-2 के टाटीबंध स्थित नहर रोड, रिंग रोड नंबर-2 निवासी बड़े बकायादार संतोषी देवी एवं सुभाषचंद्र ने कुर्की वारंट जारी होते ही नगर निगम की पूरी बकाया राशि 10 लाख 7 हजार 347 रुपये एकमुश्त जमा कर दी। यह राशि वर्ष 2020-21 से वर्ष 2026-27 तक बकाया थी।

जानकारी के अनुसार, संबंधित बकायादारों द्वारा लंबे समय से बकाया राजस्व राशि जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार उपायुक्त राजस्व एवं कुर्की अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने नियमानुसार पहला कुर्की वारंट जारी किया था।

वारंट की तामिली अपर आयुक्त रवि राही के निर्देश पर जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल, राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं सहायक राजस्व निरीक्षक चंदन रगड़े उपस्थित रहे।

कुर्की वारंट जारी होने के बाद संबंधित बकायादारों ने तत्काल पूरी बकाया राशि जोन-8 के राजस्व विभाग में जमा कराई, जिसे निगम कोष में जमा कर दिया गया।

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि लंबे समय से राजस्व बकाया रखने वालों के खिलाफ अब नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

# कुर्की वारंट जारी होते ही बड़े बकायादारों ने जमा किए 10.07 लाख रुपये**रायपुर नगर निगम जोन-8 की कार्रवाई का असर, वर्ष 2020-21 से बकाया पूरी राशि एकमुश्त जमा****रायपुर।** रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग की सख्ती का असर देखने को मिला है। जोन क्रमांक-8 के अंतर्गत पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक-2 के टाटीबंध स्थित नहर रोड, रिंग रोड नंबर-2 निवासी बड़े बकायादार संतोषी देवी एवं सुभाषचंद्र ने कुर्की वारंट जारी होते ही नगर निगम की पूरी बकाया राशि 10 लाख 7 हजार 347 रुपये एकमुश्त जमा कर दी। यह राशि वर्ष 2020-21 से वर्ष 2026-27 तक बकाया थी।जानकारी के अनुसार, संबंधित बकायादारों द्वारा लंबे समय से बकाया राजस्व राशि जमा नहीं किए जाने पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार उपायुक्त राजस्व एवं कुर्की अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने नियमानुसार पहला कुर्की वारंट जारी किया था।वारंट की तामिली अपर आयुक्त रवि राही के निर्देश पर जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल, राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं सहायक राजस्व निरीक्षक चंदन रगड़े उपस्थित रहे।कुर्की वारंट जारी होने के बाद संबंधित बकायादारों ने तत्काल पूरी बकाया राशि जोन-8 के राजस्व विभाग में जमा कराई, जिसे निगम कोष में जमा कर दिया गया।नगर निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि लंबे समय से राजस्व बकाया रखने वालों के खिलाफ अब नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।