गुलज़ार के साहित्य पर अंकुर नाविक ने हासिल की पीएच.डी., प्रो. राजीव शर्मा के निर्देशन में पूरी हुई शोध यात्रा।

12 अगस्त/इंदौर। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा के निर्देशन में शोधार्थी अंकुर नाविक ने प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार गुलज़ार के साहित्य पर शोध कर पीएच.डी. की उपाधि हासिल की है। यह उपाधि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा प्रदान की गई है।प्रो. राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदान की जाने वाली यह 17वीं पीएच.डी. उपाधि है। गुलज़ार के साहित्य पर किए गए इस शोध में उनके साहित्यिक लेखन, रचनात्मक दृष्टि और साहित्य में उनके योगदान को केंद्र में रखते हुए अध्ययन किया गया।पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर अंकुर नाविक को साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. मुकेश भार्गव, डॉ. हरीश गिडवानी, डॉ. नेहा अनीश माकोड़े सहित अनेक शिक्षाविद एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।प्रो. राजीव शर्मा के निर्देशन में 17 शोधार्थियों का पीएच.डी. उपाधि प्राप्त करना उनके शैक्षणिक एवं शोध निर्देशन की उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं, गुलज़ार जैसे बहुआयामी रचनाकार के साहित्य पर अंकुर नाविक का शोध साहित्य के अध्येताओं के लिए उपयोगी योगदान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *