इंदौर 13अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री सिखवाल ब्राह्मण श्रृंगी ऋषि भक्त मंडल इंदौर एवं संस्था अभिलाषा के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम शनिवार, 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे श्रृंगी ऋषि चौक, सीतला माता बाजार, नलिया बाखल तिराहा, इंदौर में आयोजित होगा। इस दौरान समाजबंधुओं की उपस्थिति में तिरंगा फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को फल एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा।आयोजक मंडल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजबंधुओं से शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया गया है।कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय”, “महर्षि श्रृंग की जय” और “माता शांता की जय” के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम के आयोजन के बारे में घनश्याम जोशी जी ने जानकारी दी कहा कि सभी लोग शामिल हो, श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज श्रृंगी ऋषि भक्त मंडल इंदौर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा संस्था अभिलाषा हैं।
















Leave a Reply