रायपुर में 14 अगस्त को गूंजेंगे देशभक्ति गीत, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम।

14 अगस्त/रायपुर

रायपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्नेहिल म्यूजिकल ग्रुप, रायपुर द्वारा देशभक्ति एवं सुमधुर गीत-संगीत से सजी विशेष संध्या ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ रंगारंग संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।कार्यक्रम 14 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक होटल महराव इन, होटल बेबीलोन के पीछे, नई दुनिया प्रेस के पास, जेल रोड, रायपुर में आयोजित होगा।कार्यक्रम के लिए ग्रुप के संस्थापक एवं डायरेक्टर डॉ. श्वेता पांडेय एवं डॉ. सुनील शुक्ला ने संगीत प्रेमियों, ग्रुप के सम्माननीय सदस्यों तथा शहरवासियों को सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।आयोजकों ने कहा कि यह संगीतमय शाम देश के वीर शहीदों को समर्पित होगी और देशभक्ति की भावना से सराबोर प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *