रायपुर में 16 अगस्त को सजेगी सदाबहार हिंदी और देशभक्ति गीतों की शाम।

रायपुर में 16 अगस्त को सजेगी सदाबहार हिंदी और देशभक्ति गीतों की शामरायपुर। जिये-सिंध म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सदाबहार हिंदी एवं देशभक्ति गीतों से सजी विशेष संगीतमय शाम का आयोजन 16 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल महाराव इन में आयोजित होगा।कार्यक्रम में गायक कलाकारों द्वारा सदाबहार हिंदी गीतों के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।कार्यक्रम में विशेष अतिथि अमर चन्दनानी, डायरेक्टर राजकुमार पंजवानी, मार्गदर्शक अरुण जयसिंघानी, विशेष सहयोगी राजेंद्र मटलानी, सलाहकार रवि पंजवानी तथा मंच संचालिका रेखा पंजवानी की सहभागिता रहेगी।जिये-सिंध म्यूजिकल ग्रुप ने शहरवासियों एवं संगीत प्रेमियों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। आयोजकों के अनुसार, संगीत और देशभक्ति से भरपूर यह शाम श्रोताओं के लिए यादगार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *