रायपुर में 5 जुलाई को सजेगी सुरों की महफिल, VMW म्यूजिकल ग्रुप आयोजित करेगा भव्य संगीत संध्यारायपुर। VMW म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में एक शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

रायपुर में 5 जुलाई को सजेगी सुरों की महफिल, VMW म्यूजिकल ग्रुप आयोजित करेगा भव्य संगीत संध्यारायपुर। VMW म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में एक शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें शहर के संगीत प्रेमियों के लिए मधुर गीतों से सजी यादगार शाम प्रस्तुत की जाएगी।कार्यक्रम में अतिथि गायक के रूप में अमित डागा, संतोष डोडानी, योगीता लुधानी और ज्योति कश्यप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं VMW म्यूजिकल ग्रुप के अन्य गायक एवं गायिकाएं भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।आयोजकों विकास अग्रवाल, ललित सेठिया एवं थावर गजवानी ने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर संगीत की इस सुरीली शाम का आनंद लेने की अपील की है।कार्यक्रम का मंच संचालन जाने-माने संचालक लक्ष्मी नारायण लाहोटी करेंगे। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित होगा।

www.janbharatsmvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *