रायपुर। संगीत प्रेमियों के लिए शहर में एक खास संगीतमय शाम का आयोजन होने जा रहा है। Z Series Music Company की ओर से महान गायक किशोर कुमार की स्मृति में ‘यादें किशोर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों के जरिए उनकी संगीत विरासत को याद किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मुंबई की किशोर फेमस सिंगर प्रशन्ना श्रीवास्तव अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। इस दौरान किशोर कुमार के लोकप्रिय और evergreen गीतों की प्रस्तुति होगी, जिसे लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह है।29 अगस्त 2026, शनिवार को शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में किया जाएगा।कार्यक्रम का निर्देशन Z Series के डायरेक्टर ललित अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सलीम खान संजरी संभाल रहे हैं।आयोजकों ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की इस सुरमयी शाम का आनंद लेने की अपील की है।
किशोर कुमार की याद में सजेगी सुरों की महफिल, 29 अगस्त रायपुर में ‘यादें किशोर’ कार्यक्रम














Leave a Reply