रायपुर, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मुख्यमंत्री ने डॉ. द्विवेदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सृजन के माध्यम से भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुंचाया है। ऐतिहासिक एवं साहित्यिक विषयों को शोध, संवेदनशीलता और सशक्त प्रस्तुति के साथ पर्दे पर उतारने का उनका कार्य उल्लेखनीय है।मुख्यमंत्री साय ने दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘चाणक्य’ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आचार्य चाणक्य के व्यक्तित्व, राष्ट्रबोध और राजनीतिक दर्शन को डॉ. द्विवेदी ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस धारावाहिक ने देशभर के दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी और इतिहास व संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, साहित्य और ऐतिहासिक विरासत पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। लोककला, लोकसाहित्य और गौरवशाली विरासत में सृजन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री साय के आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव तथा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात।














Leave a Reply