16 अगस्त 2026/हैदराबाद
हैदराबाद। सिखवाल समाज 18 खेड़ा जैतारण पट्टी हैदराबाद की ओर से वन महोत्सव एवं श्रावण की सैर का भव्य आयोजन महेशवरा पिरामिड ध्यान केंद्र, कड़ताल में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में समाजबंधुओं, मातृशक्ति तथा बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रकृति संरक्षण, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले इस आयोजन में विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।श्रावण मास की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। समाज के बच्चों और महिलाओं सहित सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और आयोजन को यादगार बनाया।इस अवसर पर समाजजनों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता की भावना देखने को मिली।वन महोत्सव एवं श्रावण की सैर की विभिन्न मनमोहक झलकियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। समाजजनों ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक संस्कार, एकता और नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।



















Leave a Reply