16अगस्त 2026/भीलवाड़ा
श्रृंग ऋषि संस्थान, भीलवाड़ा में वर्ष 2027 के भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संस्थान परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2027 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सम्मेलन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रत्येक वर-वधू के लिए ₹11,000 शुल्क निर्धारित किया गया है।संस्थान के सेक्रेटरी कैलाश पांडिया ने बताया कि सम्मेलन में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वर-वधू के गांव के प्रत्येक घर तक संपर्क कर लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को समाज की एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का बड़ा आयोजन बनाने का प्रयास किया जाएगा।संस्थान के मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान तुलसी विवाह का विशेष आयोजन भी किया जाएगा, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा।बैठक में संस्थान के कैशियर रामकुमार पांडिया, श्याम सुखवाल, सिखवाल युवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, महावीर पुरोहित, भगवती पांडिया, गोपाल तिवारी, सत्यदेव व्यास, राम प्रकाश चौकी, बालूलाल हीरालाल पांडिया, रामप्रसाद ओवण, गोपाल जोशी, नरेश ओझा, सुनील रामेश्वर PNB, लक्ष्मी नारायण पांडिया सहित संस्थान के अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।संस्थान ने समाजजनों से आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।















Leave a Reply