भीलवाड़ा भारतीय सिखवाल युवा संस्थान, आजाद नगर के वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।चुनाव अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों प्रमुख पदों के अंतिम परिणाम घोषित किए गए। परिणामों के अनुसार प्रधान संरक्षक पद पर श्री मोदी राम व्यास, अध्यक्ष पद पर श्री शुभम व्यास, मंत्री पद पर श्री अभिषेक तिवाड़ी तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री अंशुल पुरोहित विजयी घोषित हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जाहिर की और उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्थान की एकता, समाजहित और युवाओं को संगठित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।चुनाव के दौरान पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। संस्थान से जुड़े सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ब्रेकिंग……भारतीय सिखवाल युवा संस्थान आजाद नगर के वार्षिक चुनाव संपन्न, चारों पदों पर विजेताओं की घोषणा।















Leave a Reply