जलती चिता में से मांस का टुकड़ा खाया… संतों-अघोरियों को गुस्सा आया!

उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ का समय नजदीक आ रहा है,, वैसे-वैसे साधु-संतों, तांत्रिकों-अघोरियों से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में रहने लगीं… अब ताजा मामला खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरी का सामने आया… दरअसल, एक वीडियो ‘काली’ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह कह रही कि वह चिता से मांस खाएगी… इसके बाद वह हाथ में तलवार लेकर जलती चिता के पास जाती है और उसमें से कुछ निकालकर खाने का दावा करती है… हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हुई… लेकिन खबर है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद साधु-संतों और अघोर परम्परा से जुड़े लोग खासे नाराज हैं और इस पर कड़ी आपत्ति लेते हुए कार्रवाई की मांग है… इस मामले में उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज की गई… साथ ही जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज के अलावा अघोर अखाड़े के प्रमुख बाबा विष्णु नाथ ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए उक्त महिला के मान्य अघोर गुरु या परम्परा से जुड़े होने पर भी सवाल उठाए..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *