7 सितंबर 2026 रायपुर
गणेशोत्सव को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल लगाने वाली समितियों ने नगर निगम में अनुमति के लिए आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है। अब तक 100 से अधिक गणेशोत्सव समितियों द्वारा पंडाल लगाने की अनुमति के लिए आवेदन किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।नगर निगम के सभी 10 जोन में गणेश पंडालों की अनुमति के लिए समितियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गणेशोत्सव के दौरान पंडाल लगाने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति लेना अनिवार्य होगा।चार विभागों से NOC जरूरीगणेश पंडाल की अनुमति के लिए समितियों को संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करना होगा। इसके तहत SDM/राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड की NOC आवश्यक होगी। इसके साथ ही बिजली विभाग की अनुमति भी आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य किया गया है।10 जोन कमिश्नरों को मिली जिम्मेदारीनगर निगम आयुक्त ने पंडालों की अनुमति प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी 10 जोन कमिश्नरों को अधिकृत किया है। संबंधित जोन में समितियों के आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार अनुमति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान शहर में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। पंडाल लगाने वाली समितियों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।गणेशोत्सव नजदीक आने के साथ ही राजधानी में पंडालों की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में निगम के सभी जोन कार्यालयों में आने वाले दिनों में अनुमति के लिए आवेदन करने वाली समितियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है













Leave a Reply