आईजी गर्ग, शशिमोहन, श्वेता समेत 11 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदान करेंगे विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। इन पदकों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय द्वारा प्रदान किया जाएगा।विशिष्ट सेवाओं के लिए रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज; शशिमोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़; श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण; राजश्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक एटीएस; विशा, पुलिस मुख्यालय रायपुर; निवेदिता पाल, सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़; मनीषा ठाकुर रावटे, सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद; तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य/पुलिस आयुक्तालय रायपुर; उनैजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर; जयलाल मरकाम, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई तथा हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद को पदक प्रदान किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *