रायपुर, 9 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्य विस्तार अभियान के तहत रविवार को रायपुर जिला अंतर्गत आरंग प्रखंड में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने संगठन से जुड़कर कार्य करने की इच्छा जताई।बैठक में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग मंत्री द्वारिका कुर्रे, विभाग संयोजक दिनेश बैस, जिला अध्यक्ष योगेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव, जिला मंत्री रुपनारायण साहू, सह मंत्री अजय मरकाम, बजरंग दल संयोजक भूषण साहू, सह संयोजक सुदीप साहू, सुरक्षा प्रमुख रोहित यादव, जिला गौ रक्षा प्रमुख सोनू यादव, सत्संग प्रमुख घनश्याम पटेल एवं विशेष संपर्क प्रमुख राकेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन के कार्य विस्तार, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।आयोजकों के अनुसार, बैठक में आरंग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल से जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया।बैठक के संबंध में छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए लगातार विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें एवं संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं
















Leave a Reply