अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय आवासीय शिविर ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ के दौरान पार्टी के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक हुई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ विस्तृत संवाद किया और संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने के विषयों पर चर्चा की। वेणुगोपाल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से सभी पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।न्याय की इस लड़ाई में, हर कदम जनता के साथ बने रहने जनता के हित के लिए सदा मैदानी लड़ाई के लिए तैयार रहे कहा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चरणदास महंत सहित कई वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे
















Leave a Reply