भगवान राजीव लोचन एवं भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन भूमि, राजिम में 12 से 15 जून 2026 तक आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकाश पांडे, प्रांत मंत्री अनंत सोनी, अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख निलेश सोलंकी एवं निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री महेश साकेत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत अभ्यास वर्ग के सत्र क्रमांक एक में “सैद्धांतिक भूमिका” विषय पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान दिया ओर प्रांत अभ्यास वर्ग के द्वितीय दिवस सत्र क्रमांक – 2 में अभाविप के राष्ट्रीय अभियान “Screen Time to Activity Time” विषय पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया का भाषण हुवा, उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से बाहर निकलकर खेल, अध्ययन, सामाजिक गतिविधियों एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में सक्रिय होने का आह्वान किया। हजारों की संख्या में अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद यह अभियार्थी नया सिख रहे है।
















Leave a Reply