रायपुर, 22 अगस्त 2026। क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान (RIO) एवं नेत्र रोग विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में नेत्रदान प्रक्रियाओं पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 32 जिलों से 100 से अधिक नेत्र सहायक एवं सहायक नेत्रदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया।कार्यशाला में नेत्रदान के लिए काउंसलिंग, डोनर स्क्रीनिंग, कॉर्निया प्राप्ति, संरक्षण, सुरक्षित परिवहन और दस्तावेजीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। हैंड्स-ऑन डेमोंस्ट्रेशन और रोल-प्ले के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों को कठिन परिस्थितियों में परिवारों से संवाद के तरीके भी बताए गए।कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े से पहले किया गया, ताकि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी प्रदेश में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। आयोजन में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर का सहयोग रहा।
अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय नेत्रदान कार्यशाला।












Leave a Reply