Barking news …….रायपुर के कचना ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, रेलिंग पर लटक गई तेज रफ्तार कार

19 जुलाई रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना ओवरब्रिज पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए ओवरब्रिज की रेलिंग पर जा लटकी। गनीमत रही कि कार पुल से नीचे नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे ओवरब्रिज की रेलिंग पर जा अटक गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा रेलिंग के बाहर हवा में लटक गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समय रहते कार के नीचे नहीं गिरने से एक बड़ी जनहानि टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *