बहुड़ा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पूरा प्रदेश।

छत्तीसगढ़ रायपुर, लोरमी, बिलासपुर जगदलपुर सहित भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन बहुड़ा यात्रा पूरे प्रदेश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। मौसी घर (गुंडिचा मंदिर) से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की वापसी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तों की अपार आस्था ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।बहुड़ा यात्रा के शुभ अवसर पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ खींचकर प्रभु के श्रीचरणों में नमन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रभु के दर्शन कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव यात्रा में शामिल हुए, लोरमी में पूरा शहर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।इस पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रभु की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रदेश निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *