बजरंग दल के द्वारा आतंकवाद ओर जेहादी मानसिकता का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

1 अगस्त 2026/रायपुर
राजधानी रायपुर में बजरंग दल के द्वारा आज जेहादी मानसिकता आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और भारत सरकार द्वारा आतंकवादियों को मारने ओर पाकिस्तान को सबक सिखाने को कहा ओर छत्तीसगढ़ सरकार से दोनों युवकों के परिजनों को एक एक करोड़ सहायता राशि ओर उनके परिजनों को छत्तीसगढ़ में नौकरी देने की मांग की,जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों—दीपक रात्रे और भूपिंदर—की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह कायराना हमला दक्षिण कश्मीर के केल्लाम इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर हुआ“मजदूर को आतंकियों ने गोली मार दी दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और रोजीरोटी कमाने के लिए जम्मू कश्मीर आए थे मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रेट्रे और 28 वर्षीय भूपिंदर के रूप में हुई है दोनों कई महीने से पुलगाम में ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे.”, जैसा कि हमलावरों ने मजदूरों की पहचान और धर्म पूछने के बाद दो श्रमिकों को अलग किया और उन्हें बेहद करीब से गोली मार दी”, यह जानकारी के माध्यम से सामने आई है, हमले के बाद एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने श्रीनगर के एसकेआईएमएस (SKIMS) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *