26सितंबर 2026/धमतरी
गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, महानदी में बढ़ा जलप्रवाहआसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह
धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से बड़ी मात्रा में पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते महानदी और आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी, नाले और तेज बहाव वाले जलक्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें।
लगातार बारिश के कारण जिले के अन्य जलाशयों में भी पानी की आवक बढ़ी हुई है। निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।
⚠️ अपील: जलप्रवाह देखने के लिए बांध, नदी या पुल-पुलिया के पास भीड़ न लगाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।












Leave a Reply