ब्रज 84 कोस को शराब, अंडा और मांस मुक्त बनाने की मुहिम तेज, बाबा बवंडर ने किया जनजागरण का आह्वानमथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन ब्रजभूमि को शराब, अंडा और मांस मुक्त बनाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बाबा बवंडर ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने ब्रजवासियों से एकजुट होकर ब्रज 84 कोस क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा की रक्षा करने का आह्वान किया।बाबा बवंडर ने कहा कि ब्रज की पहचान दूध, दही और माखन की संस्कृति से रही है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों और अवैध कारोबारियों की मिलीभगत के कारण ब्रज क्षेत्र में शराब, अंडा और मांस की बिक्री हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि ब्रजवासी संगठित होकर संकल्प लें तो इस स्थिति में बदलाव लाया जा सकता है।उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि ब्रज क्षेत्र की धार्मिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कानून के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सभी धार्मिक संगठनों, संतों और ब्रजवासियों से इस मुहिम में शामिल होकर ब्रजभूमि की पवित्रता बनाए रखने का आह्वान किया।
ब्रज 84 कोस को शराब, अंडा और मांस मुक्त बनाने की मुहिम तेज, बाबा बवंडर ने किया जनजागरण का आह्वान मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन ब्रजभूमि को शराब, अंडा और मांस मुक्त बनाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बाबा बवंडर ने जनजागरण अभियान तेज कर दिया है।















Leave a Reply