10 सितंबर 2026 रायपुर
छत्तीसगढ़ में बस संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से उनके निवास पर मुलाकात की। फेडरेशन अध्यक्ष अनिल पुजदकर के नेतृत्व में हुई बैठक में बस मालिकों से जुड़े सभी प्रमुख विषयों पर खुलकर चर्चा की गई।बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, एडीटीसी डी. रविशंकर सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसटीए सदस्य शैलेंद्र भदौरिया, नान के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के संरक्षक संजय श्रीवास्तव, सचिव भावेश दुबे, नवशरण गर्चा, अजय गिल, अभिनीते और अनुराग शुक्ला सहित फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।फेडरेशन के अनुसार, शासन और प्रशासन के साथ हुई उच्चस्तरीय चर्चा सार्थक और सकारात्मक रही। बैठक में बस मालिकों की ओर से रखी गई सभी मांगों और समस्याओं को विस्तार से सुना गया। अधिकारियों ने मांगों से जुड़े तकनीकी पक्ष की भी जानकारी ली और फेडरेशन का पक्ष समझने के बाद विभिन्न मुद्दों पर सहमति जताई।फेडरेशन ने कहा कि शासन और प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख अपनाते हुए बस मालिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का भरोसा दिया गया है। ऐसे में बस हड़ताल या यात्रियों को परेशान करने की किसी भी स्थिति का समर्थन नहीं किया जाएगा।फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि शासन से जब सकारात्मक सहयोग मिल रहा है और उनकी मांगों पर सहमति बन गई है, तब यात्रियों को असुविधा पहुंचाने की दिशा में कोई कदम उठाने का सवाल नहीं है। यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बसों का संचालन सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा।फेडरेशन ने बस हड़ताल को लेकर सामने आ रही भ्रामक खबरों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि यात्रियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शासन-प्रशासन के साथ बातचीत के बाद स्थिति सकारात्मक है और फेडरेशन यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखेगा।हड़ताल की स्थिति साफ बताएंहेडलाइन को अधिक संतुलित बनाएं












