रायपुर, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024-26 के प्रारंभिक परिणाम जारी होने के बाद मेरिट सूची में दर्ज कुछ नामों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल सूची में ‘स्पेसरानी’, ‘न्यूज’ और ‘तूफान’ जैसे नामों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और सवालों का दौर जारी है।इस बीच, ‘न्यूज’ नाम से सूची में शामिल एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर सामने आकर दावा किया है कि उसका नाम वास्तव में “न्यूज कुमार” है। अभ्यर्थी का कहना है कि उसने ऑनलाइन आवेदन में अपना सरनेम दर्ज नहीं किया था, इसलिए परिणाम में केवल “न्यूज” नाम प्रकाशित हुआ है। उसने कहा कि उसका नाम पूरी तरह वास्तविक है और इसे लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है।इससे पहले सीजीपीएससी ने भी पूरे मामले पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा था कि अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में जो नाम दर्ज किए थे, उसी आधार पर प्रवेश पत्र जारी किए गए, दस्तावेजों का सत्यापन हुआ और उसी विवरण के अनुसार परिणाम प्रकाशित किया गया। आयोग ने स्पष्ट किया कि परिणाम में किसी प्रकार का बदलाव या त्रुटि नहीं की गई है।विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरकार और आयोग पर तंज कसते हुए इस मामले को लेकर सवाल उठाए। वहीं कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।दूसरी ओर भाजपा ने आयोग के स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संवैधानिक संस्था द्वारा तथ्य स्पष्ट किए जाने के बाद बेबुनियाद आरोप लगाने का कोई औचित्य नहीं है और कांग्रेस को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।अब ‘न्यूज’ नाम वाले अभ्यर्थी के सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद इस विवाद को नया आयाम मिल गया है। हालांकि, ‘स्पेसरानी’ और अन्य नामों को लेकर सोशल Media पर चर्चा अभी भी जारी है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर न्यूज़ कमार नाम का एक युवक अपना नाम सही बताया कहा कोई भ्रम नहीं मैने अपना पूरा सरनेम नहीं लगाया , मेरा पूरा नाम newa कुमार प्रधान है लेकिन केवल 10वीं 12वीं की मार्कशीट में न्यूज कुमार है इसमें सरनेम नहीं लगा जो लोग भ्रम फैला रहे है ऐसा कहना है, न्यूज कुमार प्रधान जी का जो रायगढ़ जिले का निवासी बता रहा है यह तो जांच का विषय है । या हकीकत,


यह है news कुमार प्रधान जिला रायगढ़













Leave a Reply