छात्र हितों को लेकर रायपुर में कांग्रेस का राजभवन मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

22 जुलाई 2026/ रायपुर

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा नई दिल्ली में छात्रों के हित, छात्रों के अधिकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के समीप किए गए विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मंगलवार की रात को राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।रायपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों, कथित पेपर लीक प्रकरण और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। कांग्रेश पार्टी आज भी पूरे प्रदेश में मोदी का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *