शिवरीनारायण/4 अगस्त
आज 4अगस्त से शिवरीनारायण में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव, युवराज पांडे सुनाएंगे शिव महिमा की अमृतवाणी.. 10 अगस्त तक चलेगी सात दिवसीय कथा, भव्य वाटरप्रूफ डोम, एलईडी स्क्रीन, भोजन प्रसाद और वाहन सुविधा की रहेगी व्यवस्था….
शिवरीनारायण। धर्म एवं अध्यात्म की पावन नगरी शबरी नारायण धाम शिवरीनारायण में 4 अगस्त से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला ग्राउंड में भव्य वाटरप्रूफ डोम पंडाल और आकर्षक मंच तैयार किया गया है। कथा के दौरान मंच के दोनों ओर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, ताकि दूर बैठे श्रद्धालु भी कथा का सहज श्रवण और दर्शन कर सकें छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अमलीपदर के सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित युवराज पांडे भगवान शिव की महिमा और शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन करेंगे। यह कथा महोत्सव 4 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा। कथा का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा मुख्य आयोजक केसरवानी परिवार के सागर (छोटू) केशरवानी ने बताया कि कथा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। वहीं गिधौरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की प्रेस वार्ता में मुख्य आयोजक सागर केसरवानी, पार्षद सुधांशु तिवारी, पार्षद ओमप्रकाश साहू, उग्रेश्वर गोपाल केवट सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे सावन में शिव महापुराण श्रवण का विशेष महत्व श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा शिव महापुराण का श्रवण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि जीवन में धर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है। ऐसे पावन सावन माह में आयोजित यह कथा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उन्नति का दुर्लभ अवसर माना जा रहा है


मेला ग्राउंड में 4 अगस्त 2026 से सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है, जिसके कथा व्यास प्रख्यात आचार्य पंडित युवराज पांडेय जी हैं। यह पावन कथा दोपहर 3 बजे से देर शाम तक आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन गनपत लाल केशरवानी परिवार द्वारा किया जा रहा है।कथा के प्रमुख कार्यक्रम और रूपरेखा इस प्रकार हैं:4 अगस्त (मंगलवार): भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ5 अगस्त (बुधवार): शिव पूजन विधि और भरम धारण की कथा 6 अगस्त (गुरुवार): पार्थिव पूजन विधि, दक्ष का तप, शिव वरदान एवं सती जन्म 7 अगस्त (शुक्रवार): शिव विवाह, सती देहत्याग, सती मोक्ष, राम कथा, गंगा उत्पत्ति, पार्वती जन्म व तप 8 अगस्त (शनिवार): कामदेव चरित्र का वर्णन 9 अगस्त (रविवार): शिव महापुराण कथा का सार 10 अगस्त (सोमवार): पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोज और चढ़ोत्री।















Leave a Reply