छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’: पहले चरण में 32 नगरीय निकायों का चयन, गुरुर नगर पंचायत शामिल छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है।बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते नगरों और कस्बों को भी आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू करेगी। आदर्श शहर समृद्धि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। इनमें दुर्ग संभाग के अंतर्गत BALOD जिले के गुरुर नगर पंचायत को शामिल किया गया है। पहले चरण में जिले के गुरुर नगर पंचायत को शामिल किए जाने पर BALOD भाजपा ने CM विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव, BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार व्यक्त किया है।गौरतलब हो कि, आदर्श शहर समृद्धि योजना राज्य के छोटे और मध्यम शहरों के व्यवस्थित विकास की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से सड़क, जलापूर्ति, ड्रेनेज, स्मार्ट सुविधाओं, हरित क्षेत्र और नागरिक सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’: पहले चरण में 32 नगरीय निकायों का चयन, गुरुर नगर पंचायत शामिल.














Leave a Reply