दिल्ली NCR में सिखवाल ब्राह्मण समाज का हुआ प्रथम विधिवत पंजीकरण, समाज ने एकता बनाए रखने की अपील।

नई दिल्ली/20 जुलाई 2026

दिल्ली NCR में सिखवाल ब्राह्मण समाज का हुआ प्रथम विधिवत पंजीकरण, समाज ने एकता बनाए रखने की अपीलनई दिल्ली। सिखवाल ब्राह्मण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। “सिखवाल ब्राह्मण समाज दिल्ली NCR” का पहली बार विधिवत पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) पूरा हो गया है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे संगठन की वैधानिक पहचान, एकता और सशक्त संगठनात्मक संरचना की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।समाज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह पंजीकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज को संगठित और कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पदाधिकारियों का कहना है कि इससे समाज के हितों की रक्षा और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के संचालन में अधिक मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि “सिखवाल ब्राह्मण समाज दिल्ली NCR” नाम से किसी अन्य संस्था, संगठन, समिति, मंच, समूह या किसी भी प्रकार की गतिविधि का संचालन अथवा प्रचार-प्रसार न किया जाए। समाज ने आग्रह किया है कि अधिकृत एवं पंजीकृत नाम का सम्मान करते हुए एकता और संगठन को मजबूत बनाने में सभी सहयोग करें।समाज ने अपने संदेश में “एक समाज, एक पहचान, एक पंजीकृत संस्थान” का आह्वान करते हुए सभी समाजबंधुओं से संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।समाज के अध्यक्ष प्रेम ओझा एवं समस्त पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी समाजजनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पंजीकरण समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।जय श्री श्रृंग।माता शाँताय नमः।जय सिखवाल ब्राह्मण समाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *