दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा भजन संध्या और स्नेह मिलन समारोह संपन्न।

दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा दिनांक 10 जून 2026 को ठाकोर रेसिडेंसी, डिंडोली, सूरत में भव्य स्नेह मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन समाज के वरिष्ठजनों के सानिध्य में तथा सांवरिया सेठ के परम भक्त, दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राजू भाई व्यास (पत्रकार) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ! कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन, पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया!

कार्यक्रम के विशेष अतिथि सिखवाल समाज के गौरव, लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर एवं कलाकार श्री हंसराज जी अठारिया रहे! कार्यक्रम में आगमन पर सभी विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया! उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला!

भजन संध्या में भजन सम्राट श्री राजू अलबेला एंड पार्टी (भीलवाड़ा) एवं श्याम दीवानी पाखी उपाध्याय ने अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया! भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों का समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति ने भरपूर आनंद उठाया तथा संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया! महाप्रसाद एवं भजन संध्या में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही!

कार्यक्रम में अहमदाबाद से सिखवाल ब्राह्मण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र व्यास, अहमदाबाद सिखवाल समाज के अध्यक्ष श्री नंदलाल जी जोशी, वरिष्ठ समाज बंधु श्री मदनलाल जी व्यास, श्री किशन जी ओझा, श्री शंकर जी व्यास, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी शर्मा, खेल मंत्री श्री सुरेश कुमार जोशी, खेल अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल तिवारी एवं युवा समाजसेवी श्री लव कुश व्यास सहित अनेक समाज बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे!

इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से पधारे समाज बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया तथा सामाजिक एकता, संगठन एवं भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया!

यह आयोजन दक्षिण गुजरात सिखवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राजू भाई व्यास, उपाध्यक्ष श्री बद्रीलाल जी पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश जी जोशी तथा समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *