गाड़ी संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना के मध्य पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन…

*रायपुर -03 जुलाई, 2026यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा ट्रेन संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का पहली बार संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं गुजरात के यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित है। गाड़ी संख्या 19022/19021 ब्रह्मपुर-उधना-ब्रह्मपुर (BAM-UDN-BAM) अमृत भारत एक्सप्रेस जो हफ़्ते में 03 दिन चलेगी की पहली बार यात्रा विजयनगरम-टिटलागढ़ -रायपुर -दुर्ग के रास्ते दिनांक 06.07.2026 को नीचे दी समय सारणी के अनुसार चलेगी । यह ब्रह्मपुर से उधना के लिए एक स्पेशल ट्रेन होगी और इसे 06.07.2026 (सोमवार) को शाम 17:00 बजे (संभावित) हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना ब्रह्मपुर स्टेशन से 17.00 बजे रवाना होकर विजयनगरम -टिटलागढ़ होते हुए रायपुर 7:20 बजे, दुर्ग 08:15 बजे, गोंदिया 08.25 बजे, नागपुर 12:00 बजे होते हुए अकोला भुसावल के रास्ते से उधना 02:00 बजे पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना की विस्तृत समय सारणी निम्न अनुसार है:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *