गोलबाजार पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही, प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेटडीसीपी मध्य जोन 05.10.2026थाना गोलबाजार पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही, प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार● मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।● आरोपी के कब्जे से 28 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कीमती ₹3022.50/- किया गया बरामद।● दोपहिया वाहन में ले जा रहा था बिक्री करने।● एक दोपहिया मोपेड NTORQ क्र. CG-04-NV-7257 तथा 2 नग मोबाईल भी किया गया है जप्त। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी मध्य जोन श्री तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य श्री विवेक शुक्ला द्वारा मध्य क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.10.2026 को थाना गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री बाजार रोड से लोहार गली होते हुए मोतीबाग चौक की ओर दो व्यक्ति स्कुटी क्र. CG-04-NV-7257 में अपने पास प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप रखकर बिक्री करने ले जा रहे हैं कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।पुलिस टीम ने संदेही 01. सूरज श्रीवास पिता स्व. संतोष श्रीवास उम्र नंदी चैक मनीष पान ठेला के बाजू थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.), 02. मोह. आरिफ पिता स्व. नूर मोहम्मद उम्र साल पता नयापारा शंकर चैक सुलभ के पास थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.) को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 28 नग Codeine phosphate Triprolidine Syrup ONEREX Cough Syrup (100ML प्रति सिरप मात्रा) (201.50/- रू. प्रति सिरप कीमत) कुल कीमत 5642/- रुपए की नियमानुसार बरामदगी की गई तथा एक दोपहिया मोपेड NTORQ क्र. CG-04-NV-7257 तथा 2 नग मोबाईल को जप्त किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 139/2026 अंतर्गत धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।प्रकरण में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। नाम पता आरोपीगण :- 01. सूरज श्रीवास पिता स्व. संतोष श्रीवास उम्र 27 साल नंदी चैक मनीष पान ठेला के बाजू थाना टिकरापारा रायपुर (छ.ग.), 02. मोह. आरिफ पिता स्व. नूर मोहम्मद उम्र 36 साल पता नयापारा शंकर चैक सुलभ के पास थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.)