22 जुलाई 2026 /अहमदाबाद
अहमदाबाद सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन समाज के अध्यक्ष भगवतीलाल पांडिया (सहाड़ा वाले) एवं समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को समाज के आराध्य एवं गुरुदेव श्रृंग ऋषि जन्मोत्सव एवं गुरु पूर्णिमा का ऐतिहासिक आयोजन श्यामप्रसाद वसावड़ा कम्युनिटी हॉल, खोखरा, अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में डॉ. विक्रांत पांडे (अतिरिक्त प्रधान सचिव, गुजरात सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं तेजमल पांडिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष) और प्रहलादराय उपाध्याय (गुजरात प्रदेश अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 8 बजे से अल्पाहार, गुरु वंदना, अतिथि स्वागत, प्रतिभा सम्मान समारोह, आरती, महाप्रसादी तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए इंडोर गेम्स सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समारोह में वर्ष 2026 में कक्षा 6 से डिग्री स्तर तक 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को ₹1,100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।समाज के अध्यक्ष भगवतीलाल पांडिया, प्रधान संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, महामंत्री प्रेम व्यास, उपाध्यक्ष जगदीशचंद्र व्यास तथा कोषाध्यक्ष मितेश व्यास सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी स्वजातीय सिखवाल ब्राह्मण परिवारों से सपरिवार उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

















Leave a Reply