इंदौर प्रेस क्लब द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्म कालीन 3 दिवसीय लहरी अंकल की कार्टूनशाला के अंतिम दिन आज पहुंचे इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा बच्चों के बीच पहुंचकर अपना बचपन याद आ गया।

बच्चों के बीच पहुंचकर अपना बचपन याद आया इंदौर कलेक्टर कोमेट्रो इंदौर प्रेस क्लब द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्म कालीन 3 दिवसीय लहरी अंकल की कार्टूनशाला के अंतिम दिन आज पहुंचे इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों के बीच पहुंचकर अपना बचपन याद आ गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्कूल में सभी तरह की गतिविधियों में भाग लेना। क्योंकि बाद में कॉलेज पहुंचकर याद आता है कि हमने बचपन को यूं ही निकाल दिया। उन्होंने कहा बचपन बार बार नहीं आता। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा से आज छोटे-छोटे बच्चों ने खुलकर बात की। उनसे ऑटोग्राफ लेने और अपने बनाए कार्टून दिखाने की तो बच्चों में होड़ सी मच गई। कलेक्टर ने किसी भी बच्चे को निराश नहीं किया। सबके साथ फोटो खिंचवाए और उनके द्वारा बनाए गए कार्टून भी देखें। श्री शिवम वर्मा ने अपने बचपन दिनों को याद करते हुए कहा कि वह स्कूल में थे तब स्कूल की सभी गतिविधियों में भाग लेते थे। गर्मी की छुट्टियों में कॉमिक्स किराए पर लाकर पढ़ते थे। कार्टून बनाना सीखने की अभी भी उनकी इच्छा है और वह कभी समय निकालकर इस्माइल लहरी जी से कार्टून बनाना सीखेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंड़के, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी प्रमोद दीक्षित,पूनम शर्मा, लक्ष्मीकांत पंडित,नितिन जैन,अर्पण जैन आदि ने कलेक्टर का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *