जीपीएम में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,

’गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए जीपीएम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा।अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ और ‘कहानी बदलाव की’ जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर रहेगा।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को समन्वय और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ मैदानी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है।17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत जिले के परिवार दीप प्रज्वलित कर अभियान से जुड़ेंगे। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटकों के जरिए ‘नमो सेवा गाथा’ और 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित होगा। ‘कहानी बदलाव की’ के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की वास्तविक कहानियां भी सामने लाई जाएंगी।