छत्तीसगढ़ में भिलाई
बोलबम सेवा समिति खुर्सीपार, भिलाई द्वारा 17 से 26 अगस्त 2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर ने जयंती स्टेडियम का संयुक्त निरीक्षण किया। वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।632 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्थाकथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए 22 राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 632 पुलिस बल तैनात किया गया है। इनमें 4 ASP/AC, 18 DSP, 15 निरीक्षक, 65 उप निरीक्षक, 36 प्रधान आरक्षक, 364 आरक्षक तथा 130 महिला आरक्षक शामिल हैं।पुलिस बल को कथा स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात किया जाएगा। भीड़ की लगातार निगरानी के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों की मदद ली जाएगी। बच्चों, बुजुर्गों और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पुलिस और आयोजन समिति के बीच समन्वय रखा जाएगा।9 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्थायातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने 9 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें भिलाई निवास के सामने हेलिपैड, फुटबॉल ग्राउंड, प्रगति मैदान के पीछे VIP पार्किंग, बैंक परिसर VIP पार्किंग, सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड, कला मंदिर के सामने, शहीद उद्यान के सामने, हरिराज सिविक सेंटर के बगल तथा पैसिफिक मॉन्यूमेंट गार्डन के सामने पार्किंग शामिल हैं।अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गरायपुर/पावर हाउस की ओर से आने वाले श्रद्धालु कुहराली–सिरसा गेट–25 मिलियन टन चौक होते हुए सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड पार्किंग पहुंचेंगे।कुम्हारी/नेहरू नगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु ग्रीन चौक–राजेंद्र पार्क–सेक्टर-09 होते हुए सेक्टर-06 ग्राउंड पहुंचेंगे।राजनांदगांव/बालोद की ओर से आने वाले श्रद्धालु पुलगांव चौक–जेल तिराहा होते हुए हेलिपैड ग्राउंड पार्किंग पहुंचेंगे।धमतरी/पाटन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उतई नेवई से फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग का मार्ग निर्धारित किया गया है।पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को पैदल जयंती स्टेडियम तक पहुंचाया जाएगा।प्रवेश के लिए भी अलग व्यवस्थामहाराज एवं आयोजक परिवार के लिए मंच के पीछे गेट/फॉरेस्ट एवेन्यू से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। VIP श्रद्धालुओं के लिए शहीद पार्क के आगे बैंक कटिंग एवं पार्किंग क्लब के पास से प्रवेश निर्धारित किया गया है। वहीं सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भिलाई क्लब, मिराज चौक और बैंक परिसर चौक से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।दुर्ग पुलिस की श्रद्धालुओं से अपीलदुर्ग पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों और मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि मुख्य सड़कों पर वाहन खड़ा न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। भीड़ के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ जाए तो तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी से संपर्क करें।पुलिस ने श्रद्धालुओं से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

















Leave a Reply