ज्योतिष आधारित एमसीएक्स शोध पर ऋषभ भट्ट को पीएचडी की उपाधि, परिवार व समाज में हर्ष

उज्जैन। श्रृंगी जगत पत्रिका के संपादक प्रवीण भट्ट के भतीजे एवं श्रीमती ज्योति भट्ट तथा नारायण भट्ट के सुपुत्र ऋषभ भट्ट को “Gold Silver Price Variation Based on Astrology in Stock Market (MCX)” विषय पर किए गए शोध के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया।यह सम्मान 30 जून 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज, उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा तथा महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. शिवशंकर मिश्र ने भी उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान करते हुए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।ऋषभ भट्ट का शोध “Gold Silver Price Variation Based on Astrology in Stock Market (MCX)” विषय पर आधारित है, जिसे शैक्षणिक जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।ऋषभ भट्ट की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रृंगी जगत पत्रिका परिवार ने भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए ऋषभ भट्ट को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *